सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रम, UKSSSC ने कहा- केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

0
71
Confusion spread on social media, UKSSSC said – trust only official information

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पत्र वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल पत्र में आगामी परीक्षाओं की तिथियों को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी प्रसारित की गई है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

‘बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा’— केशव नेगी मामले पर रेखा गुप्ता ने दिया भरोसा, बढ़ा सियासी तापमान

मामले का संज्ञान लेते हुए UKSSSC ने वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा कथित आदेश आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

आयोग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भर्ती, परीक्षा तिथि या अन्य महत्वपूर्ण सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से अवश्य करें।

नैनीताल के नन्हे जादूगर ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, पढ़ाई और हुनर को मिलेगी नई उड़ान

जानकारी के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एक फर्जी आदेश प्रसारित किया गया, जिसमें आयोग की आगामी परीक्षाओं की तिथियों को बदलकर दिखाया गया। इस फर्जी पत्र के वायरल होने के बाद कई अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। UKSSSC ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आयोग के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही जारी की जाती हैं। इसलिए अभ्यर्थी किसी भी अपुष्ट सूचना, वायरल पोस्ट या गैर-आधिकारिक दस्तावेजों पर भरोसा न करें।

चंपावत में बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल बस को बचाते हुए चालक ने दी जान

आयोग ने युवाओं से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश में लाखों युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में फर्जी पत्रों और गलत सूचनाओं के कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन सकता है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से संयम बरतने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करने की सलाह दी है।