
देहरादून: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 7 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, अब तक काशीपुर में सबसे ज्यादा 206 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. जबकि, कई स्थानों पर सड़क, बिजली और नदी कटाव की समस्याएं बढ़ीं है. इसके अलावा प्रदेश में अभी भी 107 सड़कें बाधित चल रही हैं.
सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘Dada’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर, राजकुमार राव बने दादा
उत्तराखंड में मानसून Uttarakhand Weather अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसका असर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिखाई देने लगा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में औसतन 52.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. जबकि, कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है. लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में 107 सड़कें बंद हैं. कई जिलों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कुछ स्थानों पर नदी कटाव और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं. इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सचेत एप पर उत्तराखंड के लिए ‘Extremely Heavy Rain Alert’ यानी अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है.
इस अलर्ट में अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अलर्ट के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों में अचानक जलभराव, भूस्खलन, मलबा आने और छोटे नालों के उफान जैसी स्थितियां बन सकती हैं.
उधम सिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड: प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में मानसून गतिविधि फिलहाल बेहद सक्रिय बनी हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश उधम सिंह नगर जिले में दर्ज की गई.
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े – अगर आप उत्तराखंड, गढ़वाली फिल्मों और पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं तो Hilly News को Subscribe करना न भूलें।







