देहरादून पहुंचे कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, खराब मौसम के चलते सड़क मार्ग से किया सफर

0
7
Congress General Secretary K.C. Venugopal arrived in Dehradun; he traveled by road due to bad weather.

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल KC Venugopal सड़क मार्ग से अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचे हैं. के सी वेणुगोपाल को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हवाई मार्ग से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह सड़क मार्ग से राजपुर रोड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान बारिश के बीच कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही. इसके बाद वेणुगोपाल राजपुर रोड स्थित एक होटल में पीसीसी प्रेसीडेंट गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सीईसी मेम्बर्स, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी मेंबरों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वेणुगोपाल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,अनुषांगिक संगठनों , विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनाव किरण नीति पर विमर्श करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ राज्य के वर्तमान हालातों पर भी चर्चा कर सकते हैं.

सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘Dada’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर, राजकुमार राव बने दादा

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा ने कहा वेणुगोपाल का उत्तराखंड आना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड को कितनी मजबूती और गंभीरता के साथ देख रही है. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सभी बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वह कांग्रेस कमेटी के सभी जिला अध्यक्षों, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों के साथ भी विचार विमर्श करेंगे. इस दौरान वह संगठन को पैनी धार देने का प्रयास करेंगे.

अगर आप उत्तराखंड, गढ़वाली फिल्मों और पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं तो Hilly News को Subscribe करना न भूलें।