देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई पहाड़ी इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
वैभव सूर्यवंशी की चमक से बढ़ी यशस्वी की टेंशन? राजस्थान छोड़ने की अटकलें तेज
चमोली जिले के बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और अन्य पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।








