देहरादून में दिखा उत्तराखंडी सिनेमा का उत्साह, रिलीज हुआ “मारछा” का ट्रेलर

0
81
The enthusiasm of Uttarakhandi cinema was seen in Dehradun, the trailer of "Marchha" was released

देहरादून प्रेस क्लब में गढ़वाली फिल्म “मारछा” का पोस्टर विमोचन और ट्रेलर रिलीज, जुटे उत्तराखंड संगीत जगत के कई कलाकार

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रेस क्लब में बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फीचर फिल्म “मारछा” का भव्य पोस्टर विमोचन एवं ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Garhwali Song – नए कलाकारों की टोली ने जीता दर्शकों का दिल,दुपट्टा पिछोड़ी गीत हो रहा वायरल।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म की टीम ने “मारछा” की कहानी, निर्माण और फिल्म के उद्देश्य को लेकर जानकारी साझा की। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों और उपस्थित कलाकारों ने फिल्म की सराहना की तथा इसे उत्तराखंडी सिनेमा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। फिल्म के डारेक्टर शिव नारायण रावत ने बताया कि ऐसी फिल्मे लगातार बननी चाहिए जो समाज में एक अच्छा सन्देश दे सके फिल्म में हम सभी लोगों ने काफी मेहनत की है और इसका रिजल्ट भी अच्छा ही रहेगा। फिल्म की कहानी एक युवक की है जो गांव में रहता है और अपनी जमीन और माटी के लिए संघर्ष करता है यही इस फिल्म में दिखाया गया है।

वैभव सूर्यवंशी की चमक से बढ़ी यशस्वी की टेंशन? राजस्थान छोड़ने की अटकलें तेज

इस खास मौके पर उत्तराखंड संगीत व फिल्म जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप भंडारी, संजय कुमोला, दीपक रावत, नागेंद्र प्रसाद, अनुज जोशी, रवि ममगाईं, आशु चौहान, विपिन सेमवाल भी मौजूद रहे। सभी कलाकारों ने फिल्म “मारछा” की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं।

हिल्ली न्यूज़ की टीम ने कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों से विशेष बातचीत की। कलाकारों ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए और दर्शकों से उत्तराखंडी फिल्मों को अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील की।

कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का बड़ा दावा, बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव पर तोड़ी चुप्पी

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। फिल्म “मारछा” के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।

हिल्ली न्यूज़ की ओर से गढ़वाली फिल्म “मारछा” की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।