देहरादून। उत्तराखंड फिल्म एवं टेलीविजन कलाकार संघ (UFTARA) द्वारा आयोजित UFTARA सम्मान समारोह 2026 का 28 जून को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह, देहरादून में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज Satpal Maharaj ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म, संगीत और रंगमंच जगत से जुड़े सैकड़ों कलाकारों एवं सांस्कृतिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
निहंग प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद उत्तराखंड बंद का आह्वान: मोहित डिमरी
समारोह के दौरान UFTARA की ओर से लगभग 100 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों को सम्मान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के करकमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित कलाकारों ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए UFTARA की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर UFTARA की टीम ने उत्तराखंड की 40 वर्षों की फिल्मी यात्रा और कलाकारों के संघर्ष एवं उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की। डॉक्यूमेंट्री में उत्तराखंडी सिनेमा के विकास के साथ-साथ UFTARA द्वारा वर्षों से कलाकारों के हित में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और प्रयासों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने UFTARA की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह कलाकारों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कला, संस्कृति और लोकभाषा को आगे बढ़ाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कलाकारों /वरिष्ठ कलाकारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये की जाएगी, जिससे कलाकारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कलाकारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: गड्ढे में गिरकर मौत के मामले में परिवार को 30 लाख मुआवजा
समारोह के अंत में UFTARA परिवार ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर UFTARA के उपाध्यक्ष डॉ. अमरदेव गोदियाल, अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव कान्ता प्रसाद, मुख्य संयोजक जस पंवार ‘जस्सी’, प्रचार सचिव नागेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल, कैप्टन (सेवानिवृत्त) बंशीलाल कठुलियाल, गम्भीर सिंह जयाड़ा, श्रीमती कमलेश भण्डारी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
UFTARA की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी उत्तराखंड की कला, संस्कृति और फिल्म जगत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐसे भव्य आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
आप पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं –








