जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उस पर सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं,चाँद तारे तोडना जैसी बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं,कुछ भी हो बस अपने प्रेमी को मनाने की ये कोशिश और उसे ये जाहिर करने के लिए वो कितने जरुरी हैं इंसान कई वादे कर देता है,किसी का नाम का सिंदूर डालना ,चूड़ियां पहनना,मंगलसूत्र पहनना ये भले ही ऐसी बात लगे कि इससे क्या होता है लेकिन ये एक ऐसा तरीका है जिससे किसी के रिश्ते की गहराई को समझा जाता है,ये सब बातें इसलिए कि एक गढ़वाली गीत ‘नाक की नथुली’ भी यही सबकुछ कहता है।
शिवांगी घिल्डियाल ऑफिसियल चैनल से नया वीडियो गीत ‘नाक की नथुली ‘ हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं,वीडियो में राहुल भट्ट और माही रावत मुख्य भूमिका में हैं,ये गीत एक प्रेमिका के अपने प्रेमी के प्रति समर्पण भाव को दर्शाता है,गीत में प्रेमिका कहती है कि मैंने अपने नाक में तेरे नाम की नथुली पहन ली है और हर घडी बस तेरे ही ख्याल रहते हैं यानि कि पूरी तरह से अब तुझपे समर्पित हो चुकी हूँ।
पढ़ें यह खबर: रैलियों में विपक्षियों ने खूब बजाया पवन सेमवाल का गीत ,पंचायत चुनाव बीजेपी को पड़ सकता है भारी।
पहाड़ों की हसीन वादियों में फिल्माया गया ये वीडियो स्क्रीन पर काफी शानदार लग रहा है,राहुल और माही ने अभिनय में अपने कमाल तो दिखाए ही हैं वहीँ गीत की गायिका शिवांगी घिल्डियाल ने भी वीडियो में अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा,गीत को विनोद चौहान ने संगीत से सजाया है।गीत को दिशेन चोनियाल ने बहुत खूबसूरती से लिखा है,नृत्य निर्देशन का काम विशाल नेगी और निर्देशन बसंत घिल्डियाल ने किया है,वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन नागेंद्र प्रसाद ने किया है।
पढ़ें यह खबर: संडे स्पेशल में जरूर देखिए संजय भंडारी का नया वीडियो,गीत का नाम रोणि धाणी लेकिन हंसी का डोज भरपूर।
वैसे तो यूट्यूब पर आए दिन कई गीत रिलीज़ होते हैं लेकिन बहुत कम ही गीत हो पाते हैं जिन्हें दर्शक दुबारा सुनना पसंद करते हैं,ये गीत सावन में जरूर रिलीज़ हुआ है लेकिन अपने प्रेमी को ये गीत कोई वैलेंटाइन डे पर सुनाए तो वो सचुमच दीवाना हो जाएगा ,शिवांगी की गायिकी ने श्रोताओं का दिल जीत लिया इससे पहले भी उन्होंने कई गीतों को आवाज दी है,जिनमें कई भक्ति गीत भी शामिल हैं।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।







