उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ठगों ने भी ठगी के नए-नए तरीके इजाद किए हैं,इन दिनों देहरादून के एक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स (Kavisha Jewellers ) के साथ लाखों की ठगी का मामला सुर्ख़ियों में है,ये ठगी किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही प्रतिष्ठान में काम करने वाली नेहा नाम की युवती ने की,ये मामला तब दुनिया के सामने आया जब युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें वो कविशा ज्वैलर्स पर जबरन वसूली और उसकी एआई से बनाई गई वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा रही थी,अब पूरी कहानी विस्तार से समझते हैं।
पढ़ें यह खबर : Igas Bagwal: उत्तराखंड में बूढ़ी दिवाली का उत्सव 1 नवम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा
देहरादून बंजारावाला स्थित ?(Kavisha Jewellers) पहाड़ी आभूषणों के भरोसेमंद निर्माता एवं विक्रेता हैं और कई सालों से दून में रहने वाले पहाड़ी मूल के ग्राहकों की पहली पसंद हैं,लेकिन 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक युवती नेहा का वीडियो आता है जिसमें वो कविशा ज्वैलर्स पर गंभीर आरोप लगाती नजर आई उसके बाद ये खबर आग की तरह फैली और एक समय पर लगा कि नेहा की कहानी सच्ची है लेकिन जब हिली न्यूज़ की टीम कविशा ज्वैलर्स पर पहुंची तो कहानी थोड़ी अलग नजर आई।
पढ़ें यह खबर : Surkanda Devi: माँ सुरकंडा देवी के दिव्य रूप को फिल्म में देखेंगे दर्शक, पोस्टर और प्रोमो लॉन्च।
Kavisha Jwellers के मालिक मोहित रस्तोगी ने बातचीत में बताया कि नेहा पिछले 5-6 महीने से उनकी शॉप पर काम कर रही थी और किसी परिचित के कहने पर ही उन्होंने उसे दुकान पर रखा था,लेकिन धीरे-धीरे उसके मनसूबे बदल गए और उसने मौक़ा पाते ही ज्वलेरी पर पर हाथ साफ़ करना शुरू कर दिया,जब इसकी भनक उन्हें (Mohit Rastogi ) को लगी तो नेहा से बातचीत करने की कोशिश की, लड़की की समाज में बदनामी ना हो इसलिए पहले उसे समझाकर पूरी जानकारी जुटाई जिसमें उसने तक़रीबन 1 लाख 40 हजार वापस लौटाए और बाकि जो भी सामान चुराया गया उसे वापस करने की बात कही,लेकिन वो यहाँ से फ़रार हो गई और संवेदना बटोरने और अपनी छवि साफ़ करने के मकसद से कविशा ज्वैलर्स पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।
पढ़ें यह खबर : Pendu Sharab Song शादियों के सीजन के लिए मोहन बिष्ट का नया डीजे ब्लास्ट।
मोहित रस्तोगी ने बताया कि नेहा अपने एक दोस्त के साथ लिव इन में रहती थी और हाल ही में दोनों ने नई एक्टिवा भी निकाली थी जिसे उन्होंने ईएमआई पर लेने की बात कही,अब कहानी ये है कि जब उत्तराखंड पुलिस के पास इस मामले की शिकायत गई तो त्यौहार का सीज़न बोलकर पुलिस ने बात को टाल दिया लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी ना ही नेहा के ऊपर कोई कार्यवाही हुई और ना ही कविशा ज्वैलर्स को उनका चोरी हुआ माल वापस मिला,तो क्या नेहा और उसका साथी उत्तराखंड में लागू हुए UCC कानून का ही दुष्परिणाम है जो बिना शादी के साथ रहकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और व्यापारियों की मेहनत की मेहनत की कमाई लूटकर फरार हो रहे हैं।
यहाँ देखें पूरा मामला :







