
देहरादून। PVR मॉल, देहरादून में आयोजित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘भग्यान’ के प्रीमियर शो में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुत्री और समाजसेवी आरूषि निशंक ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गढ़वाली भाषा, संस्कृति और पहाड़ के जीवन को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना गर्व की बात है।
हार्दिक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म ‘मिशन देवभूमि’
आरूषि निशंक ने कहा कि ‘भग्यान’ जैसी फिल्में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माता संजय चमोली को बधाई देते हुए कहा कि वे गढ़वाली सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान, अभिनेता संजय सिलोड़ी, अभिनेत्री साक्षी काला, अभिनेत्री पूनम सकलानी तथा हास्य कलाकार राजेश जोशी के अभिनय और योगदान की भी प्रशंसा की। आरूषि ने कहा कि पूरी टीम ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने का उत्कृष्ट प्रयास किया है।
“गढ़वाली सिनेमा में नया धमाका! अशोक चौहान की फिल्म “भग्यान” का ट्रेलर हुआ रिलीज
उन्होंने विश्वास जताया कि ‘भग्यान’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा और यह फिल्म गढ़वाली भाषा व संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने फिल्म की शानदार सफलता की कामना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, रामलाल कोठारी, रणजीत गुसाईं तथा मीडिया प्रभारी रविंद्र बेलवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







