उत्तराखंड में प्रतिभाओं की भरमार है इसका परिचय यूट्यूब पर आए दिन देखने को मिलता रहता है,गौचर के रहने वाले दिनेश बिष्ट ने छोरी तेरा नखरा गीत को आवाज दी है ,शानदार शब्दों के मिश्रण से बना ये गीत दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

कुछ ही दिनों पहले एक ऐसी ही प्रतिभा मनोज बिष्ट का परिचय हमने आप सभी पाठकों/दर्शकों से करवाया था,सुमना छोरी गीत तो आपने सुन ही लिया होगा,और अब देवराड़ी प्रोडक्शन से एक और गीत रिलीज़ हो चुका है,इस गीत को आवाज दी है दिनेश बिष्ट ने जो गौचर के रहने वाले हैं,इस गीत को रवि थपलियाल ने संगीत से सजाया है।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार संजू सिलोड़ी के सफर में इस गीत का रहा खास योगदान ! लाखों दर्शकों को पसंद है पूनम गैल्याणी वीडियो !
देवराड़ी प्रोडक्शन के निर्माता नरेंद्र कंडारी फ़ौज में तैनात हैं,देश सेवा के साथ ही उत्तराखंडी संगीत को भी समर्पित हैं,और लगातार नई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं,दिनेश बिष्ट अपनी गायिकी और लेखन से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहे हैं। दिनेश बिष्ट की आवाज में नया गीत छोरी तेरा नखरा रिलीज़ हुआ है जो अपने शानदार संगीत और शब्दों के मिश्रण से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों में आकर हर कोई यही कहता है मन बसिया !आकांक्षा रमोला का गीत कुछ ऐसा ही बयां करता है !
प्रतिभाओं को अगर सही मंच मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी कई प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं,देवराड़ी प्रोडक्शन का लोकसंगीत और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उजागर करने का प्रयास सराहनीय है।
उत्तराखंडी संगीत जगत में अपने रैप के हुनर से नाम कमाने वाले युवा रैपर एवं गायक राज टाइगर से की हिलीववुड न्यूज़ ने ख़ास चर्चा देखिए आज के इंटरव्यू कॉलम में।









[…] […]
Comments are closed.