NEET यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। अब इस मामले की आंच वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के आयुर्वेद संकाय तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश बिवाल की बेटी बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) कोर्स की छात्रा है। उसका प्रवेश पिछले शैक्षणिक सत्र में हुआ था।
गढ़वाल में महिला प्रधान से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
जैसे ही यह जानकारी शुक्रवार को संस्थान प्रशासन तक पहुंची, विश्वविद्यालय में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई और छात्रा से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई। संस्थान प्रशासन ने छात्रा की फाइलें अलग सुरक्षित रख दी हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को तुरंत उपलब्ध कराया जा सके।
पीएम मोदी का 5 देशों का बड़ा दौरा, ट्रेड और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET पेपर लीक मामले में जयपुर निवासी दिनेश बिवाल, उसके भाई मांगीलाल और भतीजे विकास को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि विकास ने पिछले वर्ष NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र करीब 25 लाख रुपये में खरीदा था। CBI सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में परिवार के कई सदस्य शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के पांच लड़के-लड़कियां देश के अलग-अलग मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन प्रवेशों में भी किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई।
पीएम मोदी की अपील पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
फिलहाल बीएचयू प्रशासन ने मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन संस्थान के भीतर छात्रा के दस्तावेजों और प्रवेश प्रक्रिया की जांच जारी है। दूसरी ओर CBI इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी खबरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।








