शराब ना खराब कहने वालों को एक बार ये वीडियो जरूर देखनी चाहिए ,सिंगिंग एक्टिंग लाजवाब।

0
890

उत्तराखंड के गीत संगीत में आए दिन कई गीत/ वीडियो रिलीज़ होते हैं कई गीत मात्र मनोरंजन के लिए होते हैं लेकिन वहीँ कई गीत ऐसे होते हैं जिनके पीछे एक गहरा सन्देश छिपा होता है,ऐसा ही एक वीडियो गीत ‘पगला बनाई’ हाल ही में रिलीज़ हुआ जो इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है,गीत शराब के दुष्प्रभाव को प्रमुखता से स्क्रीन पर दर्शाता है। 

पढ़ें यह खबर: माँ बेटी की ये जोड़ी रील से लेकर रियल तक मचा रही धमाल,नया वीडियो देखिए।

Dream Pahadi Productions के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो पगला बनाई हाल ही में रिलीज़ हुआ और अब दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है,नीरज सिंह चुफाल की आवाज में सजा ये गीत उत्तराखंड के हर क्षेत्र की हकीकत है अब इसे कोई माने या ना माने शराब ने कई घरों को बरबाद किया है,शहर हो या पहाड़ शराब प्रेमी सांझ होते ही बोतल की ढूंढ में निकल पड़ते हैं,कुछ समय के शौक में होश गंवाकर जिंदगी भर के लिए बेहोशी की हालत में लीन हो जाते हैं।

पढ़ें यह खबर: रोमांच और सफर के शौक़ीन हैं तो ‘पांडवाज’ का ये गीत आपके लिए ही बना है।

गीत के बोल पवन गुरु ने लिखे हैं और इसे संगीत से अशीम मंगोली ने संगीत से सजाया है,वीडियो में Dream Pahadi Production के निर्माता महेश सुन्द्रियाल(मेसी) और नताशा शाह मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का निर्देशन प्रेम बिष्ट ने किया है और कोरियोग्राफ सतीश आर्य ने किया है,वीडियो का फिल्मांकन एवं संपादन दीपक रावत ने किया है गीत एक डांसिंग ट्रैक है जिसमें महेश की हमेशा की तरह एनर्जी कमाल की है,वीडियो में प्रिंस रावत, अमित डोरेमॉन ,भगवत मनराल और अक्की रावत सह कलाकारों की भूमिका में हैं।

पढ़ें यह खबर:  वीरेंद्र राजपूत के नए गीत ‘ दूर परदेश मा ‘ से भावुक हुए होटेलियर बंधु,यहाँ देखिए वीडियो।

नीरज सिंह चुफाल की कमाल की गायिकी और अशीम मंगोली का संगीत दर्शकों को खूब थिरका रहा है,वहीँ वीडियो के माध्यम से शराब के बुरे प्रभाव को भी बड़ी प्रमुखता से दर्शाया गया है,नताशा एक बेहतरीन अदाकारा हैं बिना किसी डांस स्टेप्स के भी उन्होंने वीडियो में अपना असर छोड़ दिया।

अगर आप भी शराब के शौक़ीन हैं तो आज का प्रोग्राम कैंसिल कर इसे देखिए। 

 

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।