Pawandeep Rajan: लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन ने एक बार फिर अपने व्यवहार और जिम्मेदारी से सभी का दिल जीत लिया। बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में उनकी प्रस्तुति निर्धारित थी, लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही उनकी मां सड़क हादसे में घायल हो गईं। जैसे ही पवनदीप को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपनी मां के पास पहुंचे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे इलाज की व्यवस्था की। मां की स्थिति स्थिर होने के बाद ही उन्होंने मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Surkanda Devi: माँ सुरकंडा देवी के दिव्य रूप को फिल्म में देखेंगे दर्शक, पोस्टर और प्रोमो लॉन्च।
मिली जानकारी के अनुसार, पवनदीप का परिवार दो वाहनों में चम्पावत से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इस दौरान बनबसा के पास एक कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई। उसी वाहन में पवनदीप की मां सवार थीं, जो दुर्घटना में घायल हो गईं। उन्हें खटीमा स्थित स्वस्तिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में हाथ और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: UKSSSC: लाइव टेलीकास्ट होंगी अब यूकेएसएसएससी की परीक्षाएं
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनका ऑपरेशन गुरुवार को किया जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही महोत्सव के आयोजकों और प्रशंसकों में चिंता का माहौल था, लेकिन पवनदीप ने बेहद संयम और समर्पण का परिचय देते हुए पहले अपनी मां की देखभाल की और फिर मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम को पूरा किया।
यह घटना न केवल उनकी पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि एक बेटे के रूप में उनके संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव की भी मिसाल पेश करती है।








